अमरीका के ग़ैर सरकारी विश्लेषकों नें सीरिया के चुनाव को सही ठहराया है। न्यूयार्क से मिली रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के प्रतिनिधि नें आज इस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन में मौजूद मीडिया कर्मियों के सामने ऐसे पाँच सबूत अमरीकियों को पेश किया जो सप्ताह पहले सीरिया के संसदीय चुनावों में आज़ाद विश्लेषक के रूप मौजूद थे। इन लोगों नें सीरिया के पिछले दिनों होने वाले संसदीय चुनावों से सम्बंधित अपने पर्यवेक्षण में एक बयान प्रकाशित किया और पत्रकारों के सवालों का खुलकर जवाब भी दिया। शिकागो में अमरीकी युद्ध विरोधी कमेटी के सदस्य जो आसबकर नें अपने बयान में सीरिया की जनता से अमरीकी दुश्मनी की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि अमरीकी सरकार नें सीरिया के पिछले दिनों होने वाले चुनाव की, उसके आयोजन से पहले ही आलोचना की और जो सरकारें सीरिया की लड़ाई में आतंकवादियों का साथ दे रही थें उन्होंने सीरिया के दूतावास अपने देशों में बंद कर दिये ताकि उस देश में रह रहे सीरिया के नागरिक अपने विचारों की अभिव्यक्ति के अधिकार का उपयोग न कर सकें।
23 जून 2014 - 21:09
समाचार कोड: 618448
न्यूयार्क से मिली रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के प्रतिनिधि नें आज इस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन में मौजूद मीडिया कर्मियों के सामने ऐसे पाँच सबूत अमरीकियों को पेश किया जो सप्ताह पहले सीरिया के संसदीय चुनावों में आज़ाद विश्लेषक के रूप मौजूद थे।